Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्ड27 फरवरी से एक मार्च तक होगा वसंतोत्सव फूलों की खुशबू से...

27 फरवरी से एक मार्च तक होगा वसंतोत्सव फूलों की खुशबू से महकेगा लोकभवन

लोक भवन में इस वर्ष वसंतोत्सव 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल ने घोषणा की कि इस साल प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को पूरी उमंग, उत्साह और उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनमानस इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। उन्होंने वसंतोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि इसे अन्य राज्यों से भी जोड़े जाने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए अन्य प्रदेशों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए।

वसंतोत्सव के दौरान आईएचएम, जीएमवीएन और राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएं, जो पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) की थीम पर आधारित हो। वसंतोत्सव के माध्यम से विशेष रूप से शहद उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। घोषणा की गई कि इस वर्ष से वसंतोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप को राज्यपाल विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पुष्प-प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 165 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव में आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, पाइप बैंड और होमगार्ड द्वारा आकर्षक बैंड के माध्यम से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी होंगे खास
पहली बार एनआईएम उत्तरकाशी की ओर से लाइव डेमो का प्रदर्शन।
एनआईवीएच और निरामया योग ग्राम की ओर से योगा प्रदर्शन के अलावा जूडो और मार्शल आर्ट से संबंधित प्रदर्शन भी होंगे
पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट अरेंजमेंट, लूज फ्लावर अरेंजमेंट, हैंगिंग पॉट्स जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी भी आयोजित होगी।
वसंतोत्सव में पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments