देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी।घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश थापा (48 वर्ष), निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की सहायता से अन्य संभावित सवारियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन के आसपास अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला।
वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा एक की मौत शिव मंदिर बैंड के पास दर्दनाक हादसा
RELATED ARTICLES







