Wednesday, April 1, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डविजिलेंस ने RTE के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा प्रभारी बीईओ...

विजिलेंस ने RTE के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा प्रभारी बीईओ एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) व उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बिष्ट के साथ विजिलेंस ने महिला सहयोगी पुष्पांजलि को भी गिरफ्तार किया है।अफसरों के मुताबिक बिष्ट की सहयोगी पुष्पांजलि निवासी डालनवाला (देहरादून), हाल निवासी स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश एक निजी स्कूल की संचालिका है। बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम बुधवार को पूरी प्लानिंग के साथ नेपाली फार्म तिराहे पर बैठी रही। जैसे ही धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत की रकम लेने पहुंचा टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी से विजिलेंस की टीम ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की।शिक्षा विभाग के अधिकारी पिछले 15 दिनों से शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के लिए परेशान कर रहे थे। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि मामले में लेनदेन और दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की जा रही है, अगर किसी और की संलिप्ता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीई भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार धनवीर सिंह बिष्ट ने आशुतोष नगर ऋषिकेश स्थित एक स्कूल के मालिक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति से जुड़े बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। स्कूल संचालकों ने बताया कि यह विद्यालय एक साल पहले बंद हो चुका है, इससे संबंधित दस्तावेज शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए गए थे। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय का 3.85 लाख रुपये बकाया था, जिसका भुगतान करने के बदले प्रभारीखंड शिक्षा अधिकारी 2.25 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments