Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकालिख पोतने पर भड़के ग्रामीण सांकेतिक बोर्ड तोड़ने

कालिख पोतने पर भड़के ग्रामीण सांकेतिक बोर्ड तोड़ने

कालाढूंगी। रामनगर मुख्य हाईवे पर ग्रामसभा कमोला से भीमपुरी को जाने वाले मार्ग में लगे सांकेतिक बोर्डों पर अराजक तत्व कालिख पोत रहे हैं। उन्हें तोड़ा भी जा रहा है। शुक्रवार शाम बोर्डों पर आपत्तिजनक चित्र भी बनाए दिए गए तो भीमपुरी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। यहां पर स्कूल, लोनिवि एवं परिवहन विभाग के सांकेतिक बोर्डों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। शुक्रवार रात इन बोर्डों पर कालिख पोत आपत्तिजनक चित्र भी बना दिए गए। ग्रामीणों ने बोर्ड देखे तो आक्रोश फैल गया।

तमाम ग्रामीण प्रधान प्रशासक अनिल चन्याल एवं जगदीश चंद्र के नेतृत्व में भीमपुरी गांव को जाने वाले मार्ग पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बोर्डों पर कालिख पोतने, बोर्ड तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस की ग्रामीणों से वार्ता हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण माने। ग्रामीणों ने थाने में मामले की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments