Tuesday, March 31, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदो महीने से वेतन नहीं मिलने से जल संस्थान कर्मी नाराज

दो महीने से वेतन नहीं मिलने से जल संस्थान कर्मी नाराज

भीमताल। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को कर्मचारियों जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इस बीच रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है। वेतन नहीं मिलने से त्योहार कैसे मनाएंगे। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने की मांग की है। वहां गोपाल आर्य, योगेश जोशी, अशोक कुमार, हेम चंद्र सुयाल, शारदा बिष्ट, दिनेश भट्ट, हरीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र सिंह दानू आदि थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments