Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डशस्त्र पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

ऋषिकेश। आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत रक्षा मंच की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री हिमानी कौशिक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत शस्त्र पूजन के साथ हुई। मुख्य वक्ता रघुनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। रघुनाथ सिंह ने कहा कि भारत रक्षा मंच का उद्देश्य मुखर हिंदू और प्रखर राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर पर तेलू राम, भावना किशोर, पुष्पा ध्यानी, नीलम चमोली, अंशू श्रीवास्तव, रीना अग्रवाल, राधिका गुप्ता, रेखा चैबे, मनोरमा, आशा गोयल आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments