Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज देहरादून समेत चार...

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले दो दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश का असर तापमान में भी देखने को मिलेगा। तापमान में कमी होने से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments