Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डजहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार सीएम धामी ने...

जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड पहला राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को तैयार किया गया है। उन्होंने यह बात यहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों के वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से अनेक संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं।

इन नवाचारों के माध्यम से पाठ्यक्रम अधिक रोचक और सरल बन रहा है, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विशेषज्ञों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कहा, अब विद्यार्थी उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के माध्यम से घर बैठे आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्वयं अपना मूल्यांकन भी कर सकेंगे। इस एप के जरिए विद्यार्थियों को देश और राज्य के जाने-माने शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments