प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर वाइल्ड लाइफ गतिविधियों को लेकर वन विभाग की एक बैठक हुई। जिसमें वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर संबंधित अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए हैं। देहरादून एयरपोर्ट तीन तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। इसलिए वाइल्ड लाइफ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की करीब 50 से 60 लोगों की टीमें अपने जरूरी उपकरणों, ट्रेंकुलाइजर गन आदि के साथ मौजूद रहेगी। कुछ टीमों को एयरपोर्ट के अंदर और कुछ बाहर सड़कों आदि पर तैनात किया जाएगा। इस टीम में क्विक रिस्पांस टीम भी शामिल होगी।शनिवार को पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा एयरपोर्ट के आसपास के जंगलों में कांबिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा होटलों, किरायेदारों आदि का सत्यापन भी किया गया। कोतवाल प्रदीप राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते एयरपोर्ट के आसपास जंगलों में कांबिंग कर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। वहीं थानो रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि वाइल्ड लाइफ को लेकर एयरपोर्ट पर बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर, बाहर और जंगल किनारे सड़कों पर कई टीमें तैनात रहेंगी।
एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी वाइल्ड लाइफ की टीम
RELATED ARTICLES







