Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डपर्यटन सीजन को नजदीक देख पुलिस ने कसी कमर पार्किंग स्थलों को...

पर्यटन सीजन को नजदीक देख पुलिस ने कसी कमर पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

होली के बाद आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और यातायात दबाव को कम करने के लिए कई स्तरों पर योजना बनाई जा रही है। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन में शहर में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए पुलिस विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर छोटे पार्किंग स्थलों की पहचान कर रही है। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इस बार पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन रूटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस का प्रयास रहेगा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। शहर में शटल सेवा संचालित करने की योजना भी तैयार की जा रही है। शटल सेवा से पर्यटकों को पार्किंग स्थल से प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कैंची धाम और नैनीताल पर विशेष ध्यान
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस बार कैंची धाम और नैनीताल शहर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों स्थानों पर सीजन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित कर वाहनों को मुख्य शहर से पहले ही रोकने की योजना है। पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments