Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधअवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

गदरपुर। ग्राम पंचायत खानपुर पश्चिम के ग्राम अहमदनगर काॅलोनी में बिकने वाली कच्ची शराब के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर गईं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिलाएं ग्राम अहमदनगर कालोनी में एकत्र हुईं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बिकने वाली कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि शराब के नशे में चूर होकर पुरुष आए दिन घर की महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। उनका कहना था कि अगर पुलिस कच्ची शराब को बंद नहीं कर पाती है तो महिलाएं खुद शराब कारोबारियों को पकड़कर पुलिस को सौंपेंगी। वहां चंद्रा गौतम, कलावती, सूरजमुखी, आशा, सूरज, मिथलेश, पिंकी, अनिता आदि थीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments