Sunday, February 15, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डथाली बजाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

थाली बजाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

सेवा समाप्त करने से आंदोलित श्रमिकों ने शनिवार को थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिक हितों की उपेक्षा कर रहा है। वाजिब मांगों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को चौथे दिन भी लालतप्पड़ में श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी के नेतृत्व में श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी की और वाजिब मांगों को कंपनी प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए कंपनी के समीप थालियां बजाकर प्रदर्शन किया।

आयोजित सभा में श्रमिक नेता संदीप नेगी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए श्रमिक संवैधानिक तरीके से संघर्ष कर रहे है। किसी भी उद्योग में श्रमिक महत्वपूर्ण साधन होता है। यदि उसकी उपेक्षा की जाएगी तो अच्छे परिणाम सामने नहीं आऐगे।माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए हो रहे संघर्ष में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्रमिकों के साथ खड़े हैं। प्रदर्शन करने वालों में पवन सिंह नेगी, ऋषि रावत, विमल सिंह, नरेश असवाल, सतीश अमित, मोहित नेगी, पवन कुमार, मुकेश नौटियाल, निखिल लिंगवाल, संदीप सिंह, श्याम सिंह, प्रकाश थापा आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments