Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डभाजपा के स्थापना दिवस को दीप पर्व की तरह मनाएं कार्यकर्ता

भाजपा के स्थापना दिवस को दीप पर्व की तरह मनाएं कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनसंघ से यहां तक यात्रा समेत समाज से जोड़ने के कार्य के बारे में बताया जाएगा।

13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सफाई व रंग रोगन आदि किया जाएगा। 14 को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने लाल डायरी पर सवाल भी किए। प्रभारी ने प्रत्येक बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पर मार्गदर्शन किया। रीना मेहरा को कार्यक्रम संयोजक, आशीष बजाज और कविता गंगोला को सह संयोजक बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पेयजल निगम राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, अजय राजौर, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, दया बिष्ट आदि रहे।

प्रदेश प्रभारी ने कहा वक्फ पर निर्णय जनहित में
वक्फ बिल संशोधन कानून के लोकसभा और राज्य सभा में पास होने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी बोले वक्फ बोर्ड में दरगाह, मस्जिद सब मुस्लिम समाज का ही रहेगा, लेकिन इसका पैसा समाज के विकास में लगना चाहिए। स्कूल, अस्पताल आदि बनने चाहिए थे, पूर्व में ऐसा नहीं हुआ। इसलिए नई व्यवस्था में सर्व समाज के हित की बात कही गई है। अब तक सत्तासीन रही सरकारों ने समाज को वोट बैंक समझा, लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ चल रही है।पंचायत चुनाव के सवाल पर कहा कि इसके लिए सरकार तैयार है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के खनन के सवाल पर दुष्यंत बोले उनकी पीड़ा सही हो सकती है, लेकिन उन्होंने इसकी जगह सही नहीं चुनी। अवैध खनन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खनन से राजस्व बढ़ा है, ईमानदारी से कार्य हुआ है, कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कालाढूंगी में भी हुई भाजपाइयों की बैठक
भाजपा कालाढूंगी मंडल की शुक्रवार को बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी छह अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, दीवान सिंह बिष्ट, विनोद बुधलाकोटी, हरीश मेहरा, गोपाल बुधलाकोटी, मोहन खोलिया, भगवान सिंह कुमटिया, दीपक गोस्वामी, महेंद्र दिगारी, पूरन मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments