Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डयेलो अलर्ट जारी 61 सड़कें बंद पहाड़ों में आज भी जारी रहेगा...

येलो अलर्ट जारी 61 सड़कें बंद पहाड़ों में आज भी जारी रहेगा तेज बारिश का सिलसिला

उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में हबर्टपुर-विकासनगर-राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ 16 में मलबा आने से बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में इस राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में सात, टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी में सात, नैनीताल में तीन, चमोली में आठ, बागेश्वर में दो व अल्मोड़ा जिले में एक सड़क बंद है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments