Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डएक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरने पर युवकों ने कर्मियों को जमकर पीटा

एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरने पर युवकों ने कर्मियों को जमकर पीटा

राजपुर थाना क्षेत्र के कृषाली चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरने पर विवाद हो गया। कुछ युवकों ने पहले कर्मियों को फिर पंप के मैनेजर की पिटाई कर दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल पांच युवकों की पहचान भी की जा चुकी है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक वाहन में पेट्रोल भरवाने आए थे। इस दौरान अनजाने में कर्मियों ने सामान्य की जगह एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल डाल दिया। इस बात पर युवकों और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया।

युवकों ने आसपास के अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में करीब 10 से 12 युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पेट्रोल पंप के मैनेजर धर्मवीर पांचाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में युवकों पर नकदी लूटने का भी आरोप लगा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में शामिल पांच आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments