Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

खटीमा। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बृहस्पतिवार रात सितारगंज मार्ग पर एक बाइक सवार खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यूपी के बिलासपुर निवासी बाबू राम (32) बृहस्पतिवार रात बेरीघाट ईंट भट्ठे में काम करने वाले अपने भाई को भोजन देकर बाइक से लौट रहा था। बाइक के पीछे उसका भांजा रोहित बैठा था। तभी सितारगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बाबू राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. केसी पंत ने बताया कि घायल की मौत हेड इंजरी से हुई है। परिजनों ने बताया कि बाबूराम झोपड़ी बनाकर खेतिहर मजदूर था। उसके साथ पत्नी व पांच महीने की पुत्री रहती थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर चालक पर केस दर्ज कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments