Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeअपराधचर्च में हुए विवाद में 21 लोगों पर मुकदमा

चर्च में हुए विवाद में 21 लोगों पर मुकदमा

राजपुर रोड स्थित मोरिसन मेमोरियल चर्च में ईस्टर पर्व पर हुए विवाद के मामले में 10 नामदज सहित 21 लोगाें के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद में पादरी समेत कई लोग घायल हुए। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चर्च के पादरी विशाल चरण ने पुलिस को शिकायत की है। बताया कि चर्च का संचालन आगरा डायोसिस करता है। जहां से विशाल और पादरी एसपी लाल को ईस्टर पर्व के आयोजन के लिए 20 अप्रैल को प्रार्थना सभा संचालित करने के लिए नियुक्त किया गया। आरोप है कि 20 अप्रैल को जब वह प्रार्थना सभा के लिए चर्च पहुंचे तो निलंबित किए जा चुके निर्मल और समर्थकों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट की। हमले में विशाल, स्टीफन सिंह, रिबैका समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कर्नल संजय वाशिंगटन, निर्मल जैकब, रजनी वाशिगंटन, ईशान डेविड समेत दस को नामजद कर 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments