Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्ड35 किलो के पैकेट भी डाक से देश के किसी भी कोने...

35 किलो के पैकेट भी डाक से देश के किसी भी कोने में भेज सकेंगे डाक विभाग ने शुरू की दो नई सेवाएं

भारतीय डाक विभाग, पौड़ी पोस्टल डिवीजन की ओर से आम जनता की सुविधा को देखते हुए दो नई पार्सल सेवाएं शुरू की गई हैं। इन सेवाओं के माध्यम से अब लोग देश के किसी भी हिस्से में 35 किलो तक के भार का सामान जल्दी और सुरक्षित तरीके से भेज सकेंगे।डाक विभाग की ओर से स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के साथ ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं सरल बुकिंग सुविधा को भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। श्रीनगर में शिक्षा का केंद्र होने के चलते डाक विभाग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस सेवा को अहम मान रहा है।डाक निरीक्षक श्रीनगर रूपेश मलियाल ने बताया कि भारतीय डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को आधुनिक और जनहितकारी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। नई स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के अंतर्गत कम शुल्क पर 500 ग्राम से लेकर 35 किलो तक का पार्सल देशभर में भेजा जा सकता है।

पार्सल बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया
सेवा में तेज डिलीवरी, ऑनलाइन ट्रैकिंग और सुरक्षित परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, सरकारी संस्थानों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का व्यापक नेटवर्क दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी लोगों को बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है।पोस्ट मास्टर श्रीनगर संजय कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पार्सल सर्विस और स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के तहत ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्सल बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब ग्राहक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से पार्सल बुक करा सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से उसकी स्थिति भी देख सकते हैं।उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा “कहीं भी, कभी भी बुकिंग” की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग कम लागत में अधिक भरोसेमंद सेवा प्रदान कर रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इन नई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। भार के अनुसार शुल्क निर्धारित किए गए हैं और 35 किलो तक के पैकेट इस सेवा के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments