Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डक्षय रोग और स्पाइन संबंधित उपचार कराने के लिए था पहुंचा लंबे...

क्षय रोग और स्पाइन संबंधित उपचार कराने के लिए था पहुंचा लंबे समय बाद दून में मिला कोविड का मरीज

दून अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे 30 वर्षीय युवक में कोविड की पुष्टि हुई है। मरीज अपना क्षय रोग और स्पाइन संबंधित उपचार कराने के लिए पहुंचा था। उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो कोविड होने की बात सामने आई। इसके चलते उसको भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। 30 वर्षीय युवक क्षय रोग और अन्य बीमारियों की वजह से दून अस्पताल की ओपीडी में पहुंचा था। डॉक्टरों ने उसकी आरटीपीसीआर जांच भी कराई। इसमें युवक को कोविड होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने युवक को इमरजेंसी में भेज दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है।

दो महिलाएं मलेरिया पॉजिटिव मिली
दून अस्पताल में बुखार होने पर पहुंची दो महिलाओं की जांच कराई गई। जांच में उनकी डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव तो मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों महिलाओं का उपचार शुरू कर दिया गया है। एक महिला की उम्र 70 साल है और दूसरी महिला की उम्र 25 साल है। नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने कहा कि दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि अभी तक अभी तक मलेरिया के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू के 18, इसके अलावा 52 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हो चुकी है।

अपने आस-पास रखें सफाई, पानी को जमा ना होने दें
डॉ. अंकुर पांडेय ने कहा कि मलेरिया गंदे पानी में होता है और डेंगू का मच्छर साफ पानी में। ऐसे में लोगों की जागरुकता उनको बीमारी से बचा सकती है। कहा कि अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। पानी बिल्कुल भी जमा ना होने दें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments