Monday, January 12, 2026
advertisement
Homeअपराधमहिला का शव उठाकर ले गई पुलिस जानिए मामला रुड़की में श्मशान...

महिला का शव उठाकर ले गई पुलिस जानिए मामला रुड़की में श्मशान घाट में हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी पुलिस आ गई। जिससे अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपने साथ ले गई। अब महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अंतिम संस्कार से पहले आ गई पुलिस। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन उसका शव अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। तभी अचानक पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली महिला की शादी डेढ़ साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

ससुराल पक्ष ने बुखार से मौत होने की कही बात। सोमवार की सुबह अचानक महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि बुखार की वजह से उसकी मौत हुई है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जा रहा कि ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे।

मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप। इसी बीच सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को उसकी हत्या करने की सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस तत्काल श्मशान के पास पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया दिया। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।डॉक्टर के पैनल से महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। – ऐश्वर्या पाल, प्रभारी निरीक्षक, गंगनहर कोतवाली

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments