Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआज से तीन दिन पैरा जंपिंग करेंगे जवान चिन्यालीसौड़ में वायुसेना और...

आज से तीन दिन पैरा जंपिंग करेंगे जवान चिन्यालीसौड़ में वायुसेना और सेना का संयुक्त रूप से अभ्यास

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना और सेना संयुक्त रूप से अभ्यास करने जा रही है। मंगलवार को वायुसेना के एएन-32 विमान ने सुबह हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। अब बुधवार से शुक्रवार तीन दिनों तक वायुसेना के मल्टीपर्पज एएन-32 विमान से सेना के जवान पैरा जंपिंग का अभ्यास करेंगे। संयुक्त अभ्यास के लिए वायुसेना के एएन-32 विमान से वायुसेना की कम्युनिकेशन टीम और मौसम के विशेषज्ञ के साथ वायुसेनाकर्मी चिन्यालीसौड़ पहुंच गए हैं। अभ्यास के लिए वायुसेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से स्वास्थ्य, अग्निशमन और स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा है। बता दें कि गत सितंबर माह में भी वायुसेना ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर अभ्यास किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments