Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड349 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई

349 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई

रुद्रपुर। जिले में 349 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम डेंगू मच्छर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों के साथ ही मोहल्लों और धार्मिक आयोजन स्थलों में फॉगिंग करा रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के तीन मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिलेभर में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। घरों में जमा साफ पानी में डेंगू के लार्वा का पता लगाया जा रहा है। डेंगू मच्छर से बचाव के लिए लोगों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिले के तीन लाख घरों में जांच कर चुकी है। आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सजग कर रही हैं। नगर निगम के साथ ही अन्य निकाय डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग करवा रहे हैं।

कोट
लार्वा का पता लगाने के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके लिए अस्पतालों में 76 मच्छरदानीयुक्त बेड लगाए गए हैं। – डॉ. राजेश आर्या, एएसीएमओ

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments