Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधपौड़ी में सौतेले पिता और भांजे पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म...

पौड़ी में सौतेले पिता और भांजे पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप दोनों गिरफ्तार

कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार रहता है। एक महिला ने बीते 23 मार्च को कोतवाली पौड़ी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी को पुलिस ने बरामद किया तो उसने बताया कि उसके साथ सौतेले बाप व भांजे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया गया। कोतवाल पौड़ी नंद किशोर भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments