Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeअपराधकिसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी केस दर्ज...

किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी केस दर्ज पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाॅक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments