Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा के सल्ट में गहरी खाई में गिरी यात्री बस पांच लोगों...

अल्मोड़ा के सल्ट में गहरी खाई में गिरी यात्री बस पांच लोगों की मौत उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा

रामनगर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है।

गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। वहीं ताजा हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास से सामने आई है। जहां गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं घायलों को खाई से रेस्क्यू किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments