Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आज से आगाज

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आज से आगाज

नहाय खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज होगा। इसे लेकर समितियों ने घाटों पर सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। छठ महापर्व को लेकर सोमवार को पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। लोगों ने छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी की। दून में 30 से अधिक घाटों पर छठ पूजा की जाएगी।सोमवार को छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बिहारी महासभा और पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने दून में अपने छठ घाटों पर सफाई को अंतिम रूप दिया। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के कार्यकर्ता भी डेढ़ दर्जन छठ घाटों की सफाई में लगे रहे। छठ पूजा में नहाय खाय के दिन महिलाएं स्नान के बाद अरहर की दाल, अरवा चावल, लौकी खाकर अपने व्रत की शुरुआत करेंगी। इससे पहले महिलाएं सूर्य देवता का पूजन कर जल अर्पित करेंगी।छठ महापर्व में नहाय खाय के दिन से ही व्रतियों के घरों में लहसुन-प्याज के सेवन की सख्त मनाई होती है। दून में टपकेश्वर मंदिर, गूलर घाटी, डाकरा, चंद्रबनी, केशरवाला, ब्रह्मपुरी, पुलिया नंबर-6, हरवंशवाला, सिंघल मंडी, रायपुर सहित 30 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। इसे लेकर सोमवार को बाजार में लोगों ने टोकरी, बांस के सूप, ईख, फल-सब्जियां आदि की खरीदारी की।

रात में होगी छठ घाटों की निगरानी, सौंपा जिम्मा
पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक-महासचिव सुभाष झा ने बताया कि छठ घाटों पर सोमवार की रात से तीन दिनों तक निगरानी की जाएगी। चंद्रबनी छठ घाट के सह प्रभारी अवधेश पंडित, रामाकांत यादव, साधु कुमार, पवन कुमार, जगदानंद झा सहित छह-छह लोगों की टीम को रात में घाटों की निगरानी का जिम्मा दिया गया हैं।

छठ घाटों पर एंबुलेंस और सुरक्षा की मांग
बिहारी महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर टपकेश्वर महादेव मंदिर, चंद्रबनी मंदिर और प्रेमनगर पुल के नीचे सहित छठ कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही एंबुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की है। एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।

आठ नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग
बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहारी महासभा पिछले 17 साल से छठ पूजा का कार्यक्रम करती आ रही है। उन्होंने महापर्व पर छठ व्रतियों और सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।

छठ महापर्व का कार्यक्रम
5 नवंबर- नहाय खाय
6 नवंबर- खरना
7 नवंबर- संध्या अर्घ्य
8 नवंबर- प्रात: अर्घ्य

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments