Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकबड्डी और वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला लांघा की टीम ने जीता

कबड्डी और वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला लांघा की टीम ने जीता

राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर के संयोजन से अशोक आश्रम चीलियो के क्रीड़ा मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग वालीबॉल का पहला मुकाबला कटापत्थर और चीलियों के बीच खेला गया। जिसमें कटापत्थर की टीम विजय रही। जबकि, वॉलीबाल का फाइनल मैच कटापत्थर और लांघा के बीच खेला गया। जिसमें लांघा की टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रणवीर सिंह तोमर ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच कटापत्थर और लांघा के मध्य खेला गया। लांघा की टीम विजय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल मैच अशोक आश्रम चीलियो ए और अशोक आश्रम चीलियो बी के बीच खेला गया। जिसमें अशोक आश्रम चीलियो ए की टीम विजय रही।प्रतियोगिता में विजेता टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहन प्रसाद मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, राकेश, नरेश राठौर, प्रदीप चंद पंत, धूम सिंह नेगी, आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments