Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधजुआ खेलते समय पांच गिरफ़्तार चार फरार

जुआ खेलते समय पांच गिरफ़्तार चार फरार

किच्छा। जंगल में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 55200 नगदी के अलावा आठ बाइक जब्त की हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।एसआई राजेंद्र पंत ने किशनपुर में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते नौ लोग पाए गए। इनमें से पांच तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि चार भाग निकले।

पुलिस के अनुसार जियाउल हसन उर्फ मोनू मास्टर निवासी नूरी मस्जिद के पास, उस्मान अंसारी निवासी वार्ड 17, रईस मलिक निवासी बड़ी मस्जिद के पास, तौसीफ रजा निवासी स्लाटर हाउस के पास और मो. आकिब निवासी रजानगर बंडिया गिरफ्तार किए गए। सतुईया निवासी जमना प्रसाद, पुरानी मंडी निवासी किशन, वार्ड 12 निवासी जावेद और आफरोज फरार हो गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments