Wednesday, November 5, 2025
advertisement
HomeUncategorizedप्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा मांस कटान, भैरव सेना ने...

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा मांस कटान, भैरव सेना ने जताया आक्रोश

देहरादून, 24 नवंबर: प्रतिबंधित होने के बावजूद अवैध मांस कटान और बूचड़खानों के संचालन को लेकर भैरव सेना संगठन ने आज नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव टांक के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता आक्रोशित होकर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

संजीव टांक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध मांस कटान पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन अनशन का रास्ता अपनाएगा।

अवैध कटान और नियमों की अनदेखी पर सवाल
जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि विगत वर्षों में चिकन व्यापारियों के लिए मापदंडों के अनुसार मांस बेचने के नियम बनाए गए थे। प्रशासन ने कुछ समय तक इन नियमों का सख्ती से पालन करवाया, लेकिन बाद में लापरवाही के चलते चिकन व्यापारी बिना स्लॉटर हाउस और चिकित्सीय परीक्षण के खुलेआम मांस काट और बेच रहे हैं।

जिला महासचिव अनुज तिवारी ने कहा कि प्रतिबंधित होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से मुर्गों को क्रूरता पूर्वक लाया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म कंपनियां क्षमता से अधिक मुर्गों को ठूंस-ठूंस कर ला रही हैं, जिससे मानवता शर्मसार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदारों को केवल मांस बेचने का लाइसेंस दिया जाता है, लेकिन बिना अनुमति के मांस काटा जा रहा है।

खुले में मांस व्यापार से स्वास्थ्य जोखिम
महानगर संयोजक अखिल ने कहा कि नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में कई अवैध मांस की दुकानों और ठेलियों का संचालन हो रहा है, जहां पशु क्रूरता अधिनियम और पंजीकरण नियमों की अनदेखी की जा रही है। यह खुले में मांस बेचने से स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है और महामारी फैलने का डर है।

गोवंश मांस की तस्करी के आरोप
संगठन के केंद्रीय सचिव संजय पंवार ने दावा किया कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले मांस की आड़ में गोवंश मांस की तस्करी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह से आशा रोड़ी और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पोंटा साहिब में पशु रक्षक नाका लगाया जाएगा ताकि तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
प्रदर्शन में संजीव टांक, अमरजीत सिंह, अनुज तिवारी, अखिल, शिवा, लक्की सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अवैध गतिविधियां बंद नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments