Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeअपराधगाली देने पर टोका तो डंडा मारकर सिर फोड़ा

गाली देने पर टोका तो डंडा मारकर सिर फोड़ा

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने घर के आगे गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।वार्ड नंबर दो शिवनगर निवासी संजय ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 22 नवंबर को वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे उसके कमरे के दरवाजे पर पड़ोस में किराये पर रहने वाला युवक अमित गालीगलौज कर रहा था। वह नींद से उठकर कमरे से बाहर आया और अमित को गाली देने से मना किया। आरोप है कि आवेश में आए अमित ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे आरोपी से बचाया। इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस हमले में उसके सिर पर सात टांके आए और चेहरे पर गुम चोटें आई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments