Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeअपराधमकान बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे 10 लाख रुपये

मकान बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे 10 लाख रुपये

जालसाजों ने एक कारोबारी को मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ललित बंसल निवासी हरीपुरम जीएमएस रोड ने पुलिस को बताया कि मदन लाल चौधरी, उसकी पत्नी शोभा चौधरी और पुत्र मोहित चौधरी निवासी मधु विहार, साईं लोक कॉलोनी से एक संपत्ति को लेकर सौदा हुआ था। बंसल के अनुसार चौधरी परिवार से सौदा 2.35 करोड़ रुपये में हुआ था। गत 28 जून 2024 को अनुबंध किया गया जिसके आधार पर 10 लाख रुपये का चेक दे दिया गया। रजिस्ट्री की तिथि 28 नवंबर 2024 तय हुई। जब उन्होंने चौधरी परिवार से रजिस्ट्री कराने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। अब परिवार ने संपत्ति बेचने से इन्कार कर दिया। अब 25 लाख रुपये और मांग रहे हैं। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments