Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डनौ को दून अस्पताल में संजीवनी पोर्टल का निरीक्षण करेगी एनएचएम की...

नौ को दून अस्पताल में संजीवनी पोर्टल का निरीक्षण करेगी एनएचएम की टीम

दून अस्पताल में वर्ष 2020 में स्थापित किया गया संजीवनी पोर्टल पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। इसके निरीक्षण के लिए सोमवार को एनएचएम उत्तराखंड की टीम दून अस्पताल पहुंचेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन संजीवनी पोर्टल को शुरू करेगा। पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व दून अस्पताल में संजीवनी पोर्टल स्थापित किया गया था। ढाई वर्ष चलने वाले के बाद पोर्टल बंद हो गया था। उसके बाद से अब तक बंद है। अब एनएचएम की टीम दून अस्पताल पहुंचकर संजीवनी पोर्टल से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को संजीवनी पोर्टल को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पीएचसी के माध्यम से पहुंच रही थीं स्वास्थ्य सेवाएं
अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से दून अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन जुड़कर मरीजों को परामर्श दे रहे थे। इससे लोगों को शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ते थे। सोमवार को एनएचएम की टीम दून अस्पताल पहुंचकर संजीवनी पोर्टल का निरीक्षण करेगी। दूरगामी क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इस पोर्टल की अहम भूमिका है। इसको एक बार फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। – डॉ. अनुराग अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments