Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खो-खो कैंप के लिए दो खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय खो-खो कैंप के लिए दो खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय खो-खो कैंप के लिए श्रीदेव सुमन विवि के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। देश भर से 60 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर चुने जाने वाले सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी आगामी खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर के खो-खो खिलाड़ी अभिषेक त्रिशूल्या और लक्ष्मण सिंह को राष्ट्रीय खो-खो कैंप के लिए चुना गया है। विवि के खेल परिषद के सचिव डाॅ. पुष्कर गौड़ ने बताया कि आगामी 13 जनवरी से नई दिल्ली में खो-खो वर्ल्ड कप आयोजित किया जाना है। वर्ल्ड कप की भारतीय टीम के चयन के लिए इंडियन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप 11 दिसंबर से दिल्ली में शुरू होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments