Tuesday, November 18, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डगौचर में संख्या में हुआ इजाफा कर्णप्रयाग पालिका में बीते छह साल...

गौचर में संख्या में हुआ इजाफा कर्णप्रयाग पालिका में बीते छह साल में घट गए 2023 मतदाता

नगर पालिका कर्णप्रयाग में बीते छह सालों में 2023 से अधिक मतदाता घट गए। वर्ष 2018 के चुनावों में यहां मतदाताओं की संख्या करीब 8297 थी। वहीं छह साल बाद हालिया बनी सूची में मतदाताओं की संख्या महज 6274 रह गई। जबकि गौचर नगर पालिका सहित थराली नगर पंचायत और गैरसैंण नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। निकाय चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों के स्तर पर भी तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य ने जहां अपने दलीय स्थिति में सीटों के सामान्य, महिला, एससी या ओबीसी होने पर टिकट के दावेदारों की सूची तैयार कर अपने नेताओं को भेज दी है। वहीं निकायों ने भी मतदाता सूची तैयार कर ली है।

500 से अधिक मतदाता पालिका से हट गए
कर्णप्रयाग नगर पालिका में इस बार मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2016 में नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद यहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद वर्ष 2018 के पालिका चुनावों में करीब 8297 मतदाता पंजीकृत हुए। हालांकि इस बार परिसीमन के तहत सेमी, ग्वाड़ और देवतोली को पालिका से हटा दिया गया है जिससे यहां के 500 से अधिक मतदाता पालिका से हट गए। बावजूद पालिका में इस बार 2023 मतदाता घट गए। जबकि गौचर की बात करें तो यहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां वर्ष 2018 में 6565 मतदाता थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 8471 हो गई है। वहीं थराली नगर पंचायत में 301 मतदाता बढ़े। यहां वर्ष 2018 में 2652 मतदाता थे जो इस बार 2953 हो गए। जबकि गैरसैंण में वर्ष 2018 में पंजीकृत 4964 मतदाताओं में 259 की बढ़त होते हुए इस बार 5223 मतदाता पंजीकृत हैं।

कर्णप्रयाग का सबसे बड़ा वार्ड सुभाषनगर
कर्णप्रयाग नगर पालिका का सबसे बड़ा वार्ड सुभाषनगर है जहां 1543 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां सिमली, पाडली, सांकरी और सुभाषनगर हैं जिसमें सिमली क्षेत्र में 587 और सुभाषनगर में 956 कुल 1543 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं सबसे छोटा वार्ड मुख्य बाजार है जिसमें 457 मतदाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments