Sunday, March 8, 2026
advertisement
Homeअपराधकंपनी का टैग लगाकर दुकान पर बेचा जा रहा था नकली सामान

कंपनी का टैग लगाकर दुकान पर बेचा जा रहा था नकली सामान

इलेक्टॉनिक्स की दुकान पर एक नामी कंपनी के नाम का टैग लगाकर सामान बेचा जा रहा था। कंपनी के अधिकारियों और पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर बड़ी संख्या में डुप्लिकेट सामान बरामद किया है। साथ ही दुकान स्वामी महिला के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अनीश कुमार निवासी सेक्टर-65 मोहाली, सीएच रोपड़ रूपनगर, पंजाब ने तहरीर देकर बताया कि वह एक कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि रुड़की में एक इलेक्टाॅनिक्स की दुकान पर कंपनी का टैग लगाकर नकली सामान बेचा जा रहा है। इस पर मंगलवार की शाम पुलिस ने कंपनी के अधिकारी के साथ मिलकर नगर निगम रोड अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रयाग इलेक्ट्रॉनिक्स पर छापा मारा। इस दौरान दुकान पर कंपनी के टैग लगे 42 पंखे, 126 पंखुड़ियां, 30 मिक्सर ग्राइंडर और 35 केतली बरामद हुईं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दुकान स्वामी महिला पारुल सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments