Tuesday, December 23, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमुक्तेश्वर में अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में तोड़ा दम डीजल पीने से...

मुक्तेश्वर में अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में तोड़ा दम डीजल पीने से मासूम की मौत

हल्द्वानी। नैनीताल निवासी एक मासूम की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। मासूम ने घर में रखेा डीजल पी लिया था। जिसे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार वाले सुशील तिवारी अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नेपाल निवासी तस्वीर परिवार के साथ नैनीताल में रहता था। वह यहां पर पत्नी संग मजदूरी का कार्य करता है। तस्वीर ने बताया कि गुरुवार शाम को घर के अंदर ही उसकी दो साल की बच्ची मनीषा खेल रही थी। इसी दौरान उसने पास में रखा डीजल पी लिया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में मासूम को बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

जहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई. शनिवार को पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है। मुक्तेश्वर के रामगढ़ निवासी एक अधेड़ की मौत हुई है। व्यक्ति हल्द्वानी स्थित अपने बच्चों से मिलने आया था। शनिवार सुबह धूप सेंकने के दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्ची सिंह (45) पुत्र चंद्र सिंह निवासी रामगढ़ मुक्तेश्वर में खेती करते हैं। उनके दो बच्चे हल्द्वानी किराए के घर में रहकर पढ़ाई करते हैं. साथ ही कपड़े की दुकान में काम करते हैं।शुक्रवार को बची सिंह अपने बच्चों से मिलने आए हुए थे।शनिवार सुबह वह कमरे के बाहर धूप में बैठे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments