Wednesday, February 11, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डडीआईजी ने गिनाईं उपलब्धियां एसएसबी ने रानीखेत में धूमधाम से मनाया 61वां...

डीआईजी ने गिनाईं उपलब्धियां एसएसबी ने रानीखेत में धूमधाम से मनाया 61वां स्थापना दिवस

रानीखेतl सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत में 61वां स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गयाl इस दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के उप महानिरीक्षक डीबी सोनार ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किएl उप महानिरीक्षक डीबी सोनार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गयाl

एसएसबी का स्थापना दिवस मनाया गयाl इस दौरान डीआईजी ने एसएसबी की उपलब्धियां बताई और बल की अभूतपूर्व सेवाओं के बारे में जानकारी दीl उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, कार्मिकों और उनके परिजनों को 61वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीl स्थापना दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईl

उप महानिरीक्षक ने एसएसबी की उपलब्धियां गिनाईंl उप महानिरीक्षक ने अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत की सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर और सीमांत मुख्यालय के तीन कार्मिकों को महानिदेशक रजत पदक मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज सशस्त्र सीमा बल का 61वां स्थापना दिवस मना रहे हैं जो नेपाल और भूटान बॉर्डर पर तैनात हैं. एसएसबी नेपाल बॉर्डर में 2001 से तैनात है और भूटान बॉर्डर में 2004 से तैनात हैl

सीमाओं की रक्षा के साथ सामाजिक कार्य भी करती है एसएसबीl साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ साथ अवैध रूप से होने वाली तस्करी को रोकना हमारा मुख्य कर्तव्य हैl एसएसबी वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैl समय समय पर एसएबी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. स्वच्छता अभियान में भी एसएसबी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करती हैl सीमांत क्षेत्रों में भी जनसहयोग से कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैंl

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments