Tuesday, March 31, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदो बाइकों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत

दो बाइकों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत

दिनेशपुर। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।बृहस्पतिवार की देर शाम सतरंगी कॉलोनी संपतपुर जाफरपुर निवासी कार्तिक गाईन ( 40 ) अपनी बाइक से ग्राम कंटोपा निवासी एक युवक के साथ घर जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से दूसरी बाइक पर ग्राम रायपुर निवासी युवराज सिंह (18) और अर्जुनपुर के कुलवंत सिंह (20) के साथ दिनेशपुर की आ रहे थे। जाफरपुर मार्ग पर धर्मनगर मोड़ के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार्तिक, युवराज और कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में कार्तिक ने दम तोड़ दिया। मृतक कार्तिक राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम वह कालीनगर में काम करके घर लौट रहा था। कार्तिक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सविता, पुत्र ध्रुव और पुत्री मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments