Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमेयर के लिए मैदान में भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से...

मेयर के लिए मैदान में भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल

भाजपा और कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने विरेंद्र पोखरियाल को प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा ने सौरभ थपलियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता छात्र राजनीति से उभरकर सामने आए हैं और राज्य आंदोलनकारी भी रह चुके हैं।पिछले कई दिनों से कांग्रेस में मेयर प्रत्याशी को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, अभिनव थापर, राजीव महर्षि सहित कई नेताओं का नाम चल रहा था। सूत्रों की मानें तो हीरा सिंह बिष्ट समीकरण अनुकूल बैठने पर ही चुनाव लड़ने के पक्ष में थे। सूर्यकांत धस्माना भी लाइन में थे, लेकिन खुलकर सामने नहीं आए। इसके बाद विरेंद्र पोखरियाल और नवीन जोशी, राजीव महर्षि आदि के बीच टिकट को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मंथन चल रहा था।

आखिरकार सात सदस्यीय समिति की रायशुमारी के बाद विरेंद्र पोखरियाल को प्रत्याशी घोषित किया है। उधर भाजपा से भी पैनल में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, सौरभ थपलियाल, कुलदीप बुटोला का नाम शामिल था। सभी नेताओं की अपनी-अपनी फील्डिंग सजी हुई थी, लेकिन आखिरकार पार्टी ने सौरभ का नाम मेयर के लिए फाइनल कर दिया। सूत्रों की मानें तो निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा पर लगे आरोप जहां उनके लिए परेशानी बने। वहीं डोईवाला विधानसभा टिकट वितरण के दौरान सौरभ को पार्टी की ओर से दिया गया भरोसा उनकी मजबूती बना। बताया जाता है कि पिछली बार विधानसभा सीट के लिए उनकी दावेदारी डोईवाला विस सीट से थी, नंबर एक पर उनका नाम था, लेकिन किन्ही कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिला। उस समय उनको भरोसा दिलाया गया था कि आने वाले समय में पार्टी उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी।I

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments