Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डलुढ़का पारा तराई में कोहरे की जबरदस्त दस्तक

लुढ़का पारा तराई में कोहरे की जबरदस्त दस्तक

रुद्रपुर। तराई में मौसम बदलाव के बाद अब कोहरे ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। हालांकि गनीमत है कि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। दिनभर चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा से अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया है।जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि इसकी शुरुआत शुक्रवार की शाम ही हो गई थी। सात बजे के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह आलम यह रहा कि दृश्यता बहुत कम हो गई थी। दिन में भी लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।दोपहर लगभग 11 बजे से कोहरा छंटने लगा और आधे घंटे के बाद धूप निकल आई। उधर दिन में भी चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा ने देर शाम ठंड को बढ़ा दिया। शनिवार को अधिकतर तापमान 1.5 डिग्री नीचे लुढ़ककर 17.5 तो न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक ऐसे ही कोहरा पड़ेगा। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि शीतलहर और कोहरा ऐसे ही बरकरार रहेगा। इससे सुबह-शाम ठंड में और इजाफा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा।

खटीमा में सुबह छाया घना कोहरा दोपहर में खिली धूप
खटीमा/मझोला। क्षेत्र में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सुबह के समय वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम के समय फिर से कोहरा छा गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को कोहरा छाए रहने की संभावना है।खटीमा के बाजार क्षेत्र, सितारगंज रोड से लेकर टनकपुर रोड तक घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। रोडवेज बसें भी एक से आधा घंटे लेट रहीं। मझोला, पोलीगंज, रघुलिया, दाहढाकी आदि क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments