Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी अपने मायके को संवारेंगी...

अभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी अपने मायके को संवारेंगी भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी

फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अपने मायका भटवाड़ी गांव को गोद लिया है। वह गांव में महिलाओं, बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही बुजुर्गों के लिए काम करेंगी। साथ ही बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी वह योजना बना रही हैं। वह जल्द अपने मायके आएंगी और कुछ दिन यहां रहकर अपनी योजना को धरातल पर उतारेंगी।अगस्त्यमुनि के भटवाड़ी गांव निवासी हरिदत्त भट्ट शैलेश और शैल भट्ट के घर 26 अक्तूबर 1964 को हिमानी का जन्म हुआ। उनकी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा देहरादून में हुई। उन्होंने वर्ष 1984-85 में कला फिल्मों से अपने करिअर की शुरुआत की और बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर छाप छोड़ी है।

हिमानी ने अपना मायका भटवाड़ी गांव गोद लिया है। पलायन की मार से बेहाल भटवाड़ी गांव में अधिकांश परिवारों में बुजुर्ग रह रहे हैं। ऐसे में वह गांव में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए काम करना चाहती हैं।अब गांव के विकास को लेकर काम करेंगी। निवर्तमान ग्राम प्रधान भारती देवी, राजेश भट्ट, विनोद भट्ट, दीपक प्रसाद ने कहा कि गांव की बेटी ने मायके को गोद लेकर एक मिसाल पेश की है। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मणिगूह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments