Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल कार की टक्कर से बाइक सवार दो...

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाजपुर के बन्नाखेड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक सरिया फैक्ट्री से काम करके बाइक से गांव खंबारी निवासी रविन्द्र सिंह (35) और उसका साथी गणेश (29) घर लौट रहे थे, तभी बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित स्टोन क्रेशर के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक गांव के होने के कारण दोनों एक ही बाइक पर काम करने फैक्ट्री जाते थे। रोजाना की तरह रात को घर लौट रहे थे। दोनों मृतकों के दो दो बच्चे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments