Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डछात्राओं ने की नशा नहीं करने की अपील नशे के खिलाफ चलाया...

छात्राओं ने की नशा नहीं करने की अपील नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। रैली के दौरान पुलिस व नर्सिंग छात्राओं ने लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रमोद साह के नेतृत्व में शनिवार को तल्लीताल पुलिस ने नर्सिंग की छात्राओं के साथ क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान पुलिस व नर्सिंग छात्राओं ने लोगों को नशा छोड़ने की अपील की। जिसके बाद नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को नशे से भविष्य में होने वाले दुष्परिणाम दिखाए। इस दौरान लोगों से नशे से संबंधित सवाल भी पूछे गए। वहीं पुलिस ने लोगों से नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी उन्हें देने की भी अपील की। वहीं टैक्सी वाहनों में जागरूकता के लिए पंपलेट भी चिपकाए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments