बाजपुर। केलाखेड़ा में शनिवार शाम जलौनी लकड़ी लेकर आ रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस से बाजपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला राहिदा बेगम केलाखेड़ा वार्ड नंबर तीन निवासी बताई गई है।
कार की टक्कर से महिला घायल
RELATED ARTICLES