Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमिली मंजूरी ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक होगी रोड साइकिलिंग

मिली मंजूरी ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक होगी रोड साइकिलिंग

38वें राष्ट्रीय खेल में रोड साइकिलिंग के लिए रूट तय कर दिया गया है। ओलंपिक संघ, पुलिस और प्रशासन के साथ डीओसी साइकिलिंग ने सिडकुल ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक के 9.5 किलोमीटर तक की सड़क को हरी झंडी दी गई। इसी रूट पर साइकिलिंग के चार इवेंट होंगे।रोड साइकिलिंग के लिए पहले रेडिसन होटल के सामने से सिडकुल तक रूट तय किया गया था। हाईवे पर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता होने से आवागमन बाधित हो सकता था। सोमवार को ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅ. डीके सिंह, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट और डीओसी साइकिलिंग प्रताप जाधव ने राजमार्ग का निरीक्षण किया। तय किया गया कि ब्रिटानिया चौक के 300 मीटर पहले कट से रोड साइकिलिंग की शुरुआत होगी। यहां से खिलाड़ी एयरपोर्ट के पहले वाले कट तक 9.5 किलोमीटर का चक्कर लगाएंगे। इस रूट पर महिला-पुरुष के चार इवेंट होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments