Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeअपराधकिशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी पड़ोस में रहने वाले युवक को न्यायालय ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल जज पोक्सो एक्ट अर्चना सागर की कोर्ट ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा पीड़िता को पांच लाख रुपये अपराध पीड़ित योजना से दिलाए जाने के आदेश भी दिए हैं। घटना छह फरवरी 2022 की है। डोईवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत की थी। बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसके साथ घटना दर्ज होने के चार महीने पहले से दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके बाद अप्रैल 2022 में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन की ओर से मुकदमे में कुल आठ गवाह पेश किए गए। जबकि, बचाव पक्ष की ओर से दो गवाहों की गवाही कराई गई। गवाहों और बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा का एलान कर दिया। दोषी युवक को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments