Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव से रुक गया पेयजल योजनाओं का काम

निकाय चुनाव से रुक गया पेयजल योजनाओं का काम

दून के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन की ओर से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। निकाय चुनाव ने पहले से धीमी चाल चल रहे कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में जिले में 41 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण काम रुक गए हैं। जिले के 637 राजस्व गांवों में 428 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें 387 पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। करीब 310 योजनाओं का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे जेई, एई और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी फिलहाल निगम चुनावों में लगी है। इससे पेयजल लाइनों के निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। योजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहले ही एक साल का समय बढ़ाया गया था। अब हर हाल में 31 मार्च 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करना है। कुछ ही पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। निगम चुनावों के बाद शेष कार्य को तेजगति से पूरा कराया जाएगा। निर्धारित डेट लाइन से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। – अभिनव शाह, सीडीओ, देहरादून

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments