Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeखास खबरऐसे हासिल करें एंट्री पास आज से आम लोग कर सकेंगे पसंदीदा...

ऐसे हासिल करें एंट्री पास आज से आम लोग कर सकेंगे पसंदीदा वाहनों का दीदार

आप को नई तकनीक से लैस कार, स्कूटी और बाइक पसंद है भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आपका स्वागत कर रहा है। आज से यह आम लोगों के खुल रहा है। कोई भी व्यक्ति केवल पंजीकरण करवाकर अपनी पसंदीदा वाहनों का दीदार कर सकता है। रविवार से आम जनता के लिए खुल रहे इस एक्सपो में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रविवार को एक्सपो में हजारों की संख्या में लोग आ सकते हैं। इसे देखते हुए निर्णय लिया है कि यदि हॉल में भीड़ ज्यादा होती है तो एंट्री बंद की जा सकती है।

बाइक में मारिए पैडल, मिलेगी रफ्तार
साइकिल की तरह बाइक में भी पैडल मारकर रफ्तार हासिल कर सकते हैं। एक्सपो में मोटोवोल्ट कंपनी ने ऐसी ही बाइक लॉन्च की है। इस बाइक में फुट रेस्ट की जगह विशेष रूप से पैडल लगाए गए हैं। बाइकर को जब रफ्तार चाहिए होगी तो वह एक्सीलेटर के साथ पैडल भी मार सकता है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह ई-बाइक जर्मन तकनीक से तैयार की गई है। यह एक बार चार्ज करने में 110 किमी तक चल सकेगी। सामान्य रूप से इस बाइक की स्पीड 100 किमी तक जा सकती है। वहीं, पैडल मारने पर स्पीड 140 से 150 तक पहुंच सकती है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ड्राइविंग टेस्ट में नहीं होंगे फेल, यहां चला लो बाइक
ड्राइविंग टेस्ट में यदि बार-बार फेल हो रहे हैं तो एक्सपो में आपके लिए खास इंतजाम है। यहां होंडा कंपनी ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए व्यवस्था की है। यहां बाइक राइड के टेस्ट हो रहे हैं। इसमें बाइक चलाने के दौरान अंडाकार गोला बनाना होता है। साथ ही, सर्कल के बीच में एक पलती लाइन भी चलना होता है। इसमें फेल होने वाले लोगों को बाइक चलाने का तरीका बताया जा रहा है, ताकि टेस्ट में फेल न हों सकें।

ऐसे हासिल करें एंट्री पास
एक्सपो में एंट्री के लिए दर्शकों को www.bharat-mobility.com पर विजिटर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। आयोजन स्थल पर जाकर आप क्यूआर कोड दिखाकर प्रवेश कर सकते हैं। हॉल में जाने के लिए गेट नंबर 4, 5 और 6 सबसे पास होंगे। इन गेट से दर्शक सीधे हॉल तक पहुंच सकते हैं। यहां आने वाले दिव्यांग की मदद करने वालों को टिकट या पास की आवश्यक नहीं होगी। एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। रविवार शाम सात बजे तक लोग घूम सकेंगे।

सड़क पर नहीं होगी दुर्घटना, सुन लो इनकी बात
सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए टीसीआई सेफ सफर ने एक्सपो में स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल पर छोटा भीम के साथ दूसरे कलाकार नाटक कर सुरक्षित सफर की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं किन कारणों से लोग सड़क पर ज्यादा जान गंवाते हैं। इसमें गाड़ी चलाते समय नींद आना, फोन पर बात करना व दूसरे कारकों को बताया गया।

पानी पर तैरने वाली कार ने मचाई धूम
सड़क पर दौड़ने वाली कार अब पानी पर भी तैरेगी। भारत मंडपम के हॉल नंबर छह में एक निजी कार निर्माता कंपनी की मॉडल यू-आठ कार ने धूम मचा दी है। यह कार नदी और तालाब को आसानी से 30 मिनट तक तैर सकती है। यही नहीं, सड़क पर एक ही जगह पर 360 डिग्री घूम सकती है। इसमें एडजस्टमेंट सस्पेंस लगे हैं। यह लगभग 5.4 मीटर लंबी है। इसमें आराम से सफर कर सकते हैं। इसको एक बार चार्ज करने पर 1000 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

15 साल बैटरी की वॉरंटी
एक्सपो में नई-नई तकनीक से लोग रूबरू हो रहे हैं। हॉल नंबर छह में स्टॉल लगाने वाली कंपनी अपनी कार की बैटरी की 15 साल की वारंटी का दावा कर रही है। यही नहीं, मद्देनजर इस कार में कुल 11 एयर बैग लगे हैं। खास बात है कि इसकी बैटरी अब तक की सबसे तेज चार्ज होने वाली है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 1,000 किमी तक चल सकती है। ऐसे में यह लोगों को भा रही है।

कनेक्टिविटी के लिए साथ आईं कंपनियां
उन्नत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और माइक्रो फोर-व्हीलर विकसित करने के लिए हुंडई मोटर कंपनी और टीवीएस मोटर कंपनी साथ आए हैं। शनिवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दोनों ने इसकी घोषणा की। इस दौरान हुंडई ने माइक्रो मोबिलिटी कॉन्सेप्ट ईवी को लॉन्च किया। इसकी मदद से देश में लास्टमाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा।

ऑटो एक्सपो में दिखेगी देश के अलग-अलग राज्यों की मेट्रो
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया सेंटर एंड मार्ट में आज से शुरू हो रहे भारत मोबिलिटी शो-2025 (ऑटो एक्सपो) में मेट्रो रेल के विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर नोएडा, कानपुर, नागपुर और पुणे जैसे शहर की मेट्रो की खासियत से लोग रूबरू हो सकेंगे। सभी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में हॉल नंबर एक से तीन में मेट्रो से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन का भी स्टॉल लगाया गया हैं। यहां पर नोएडा मेट्रो की खूबियों और सुविधाओं की जानकारी लोगों को पता चल सकेगी। स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से मेट्रो के माध्यम से लोगों के आवागमन और समय की बचत के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेट्रो शुरू होने के बाद से नोएडा में किस स्तर से विकास को गति मिली है और किन-किन मार्गों पर मेट्रो को संचालित किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments