Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डअंडरपास पर भिड़ीं दो बाइकें एक घायल

अंडरपास पर भिड़ीं दो बाइकें एक घायल

नगला इमरती अंडरपास के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बुधवार दोपहर शमीम अहमद निवासी लक्सर बाइक से लक्सर से रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह नगला इमरती के पास अंडरपास के नीचे पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई।इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में शमीम अहमद घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने अंडरपास के पास चारों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments