Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपरेशान होते रहे परिजन जाम में फंसी दूल्हे की कार

परेशान होते रहे परिजन जाम में फंसी दूल्हे की कार

लक्सर में शुक्रवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आयोजित सर्वसमाज की बैठक को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों के दौरान दूल्हे को लेकर जा रही बरात की एक कार जाम में फंस गई। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने और जाम में फंसे होने के कारण दूल्हा व उसके परिजन परेशान हो गए। लक्सर के सुल्तानपुर गांव निवासी समीर आलम का शुक्रवार को निकाह था। बरात रुड़की जानी थी। ठीक समय पर बरात सुल्तानपुर से रवाना हुई। इस दौरान एक कार में दूल्हा समीर परिजनों के साथ रवाना हुआ।

लक्सर – रुड़की मार्ग पर बहादरपुर रेलवे फाटक अक्सर बंद रहने से बरात के रुड़की पहुंचने में देरी को देखते हुए उन्हांने रुड़की जाने के लिए सुल्तानपुर से लक्सर होते हुए कुंआखेड़ा मार्ग से निकलने की तैयारी की थी। लेकिन पुरकाजी -हरिद्वार हाईवे पर जाम और भुरनी तिराहे पर बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण दूल्हे की कार जाम में फंस गई। वधू पक्ष की ओर से उनके समय से पहुंचने और लोकेशन जानने के लिए लगातार फोन आ रहे थे। ऐसे में दूल्हा और उसके परिजन निकाह में समय से पहुंचने के लिए चिंतित नजर आए। उनकी परेशानी को देखते हुए लोगों और यहां मौजूद वाहन चालकों ने उनकी मदद की ओर दूल्हा की कार को किसी प्रकार जाम से निकलवाकर वापस लक्सर- रुड़की हाईवे की ओर से रुड़की के लिए रवाना किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments